फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लोहिया घाट पर सेतु निर्माण के लिए 14.51 करोड़ रुपये स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने मंगलवार को कठिना नदी के लोहिया घाट पर दो लेन सेतु निर्माण के लिए 14.51 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। सेतु का निर्माण होने से क्षेत्र की ढाई लाख की आबादी को खासा फायदा होगा। किसान सीधे मुख्यालय तक फसल को ला सकेंगे।
विज्ञापन

मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि ब्लॉक मितौली में लोहियापुरवा के निकट कठिना नदी के लोहिया घाट पर दो लेन सेतु की लंबाई 90.23 मीटर होगी। लोहियापुरवा के निकट सेतु के निर्माण हो जाने से कस्ता-मितौली मार्ग सीधे लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग से जुड़ जाएंगे। इस स्थल पर अभी तक रपटा सेतु है। बरसात के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण नदी का प्रवाह रपटा सेतु के ऊपर से बहने लगता है, जिससे नागरिकों को परेशानी होती है। नाव का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन अब सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग होते हुए लगभग 25 से 30 किमी अधिक लंबा रास्ता चलना पड़ता है। इस साल के अंत तक पुल के पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें