फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सुबह चार से रात 11 बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हनुमान जयंती पदयात्रा को लेकर 12 अप्रैल की सुबह चार बजे से लेकर रात 11 बजे तक रूट डायवर्जन किया गया है। इस दौरान सीतापुर मार्ग की ओर से आने वाले वाहनों को दूसरे मार्गों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

सीओ यातायात शिवम कुमार ने बताया कि पदयात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों से आएंगे। उनके लिए ओयल बेहजम मार्ग के दाहिनी ओर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पलिया-भीरा से आने वाले ऐसे वाहन जिन्हें सीतापुर और लखनऊ जाना होगा, उन्हें बाइपास होते हुए छाउछ बेहजम रोड और महेवागंज से शारदानगर, ढखेरवा, धौरहरा सिसैया लहरपुर होते हुए गंतव्य को रवाना किया जाएगा।
सैधरी बाइपास से शहर की तरफ मेला मैदान की बसों को छोड़कर अन्य बड़े वाहन नहीं आएंगे। खीरी-राजापुर व रामापुर की ओर से कोई भी वाहन एलआरपी की ओर नहीं आने दिया जाएगा। बहराइच की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें पीलीभीत, शाहजहांपुर बरेली जाना होगा, उन वाहनों को सिसैया, धौरहरा, ढखेरवा, निघासन होते हुए गंतव्य को रवाना किया जाएगा। गुरुनानक पुलिया की से वाहन नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एलआरपी से ओयल के बीच दुपहिया और चौपहिया वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित होंगे। गोला की ओर से आने वाले बड़े वाहन मनिकापुर से डायर्वट होकर सिकंदराबाद होते हुए बेहजम रोड से रवाना किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें