लखीमपुर खीरी। सावन मेला व कांवड यात्रा को लेकर शनिवार की रात 11 बजे से रूट डयवर्जन लागू किया जाएगा। गोला कस्बे व आसपास सड़कों पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
लखीमपुर से शाहजहांपुर व खुटार की ओर जाने वाले वाहनों को रिलायंस पेट्रोल पंप से मोहम्मदी बाईपास होकर जाएंगे। शाहजहांपुर-मोहम्मदी की ओर जाने वाले वाहन बाईपास चौराहे से लखीमपुर की ओर जाएंगे। अलीगंज से गोला जाने वाले वाहनों को नवीन मंडी एफसीआई गोदाम तिराहे से भूतनाथ रोड होकर निकलेंगे। बरेली-पीलीभीत से बहराइच जाने वाले वाहन मैलानी व पलिया की ओर से जाएंगे। रूट डायवर्जन की यह व्यवस्था सोमवार रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगी। संवाद