फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लोहे के पाइप में बारूद भरकर दगाते समय नाल फटी, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
इस ग्रिल कारखाने पर हुई थी वारदात बाहर लगी लोगों की भीड़
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के खुटार रोड स्थित ग्रिल कारखाने पर लोहे के पाइप में बारूद भरकर पटाखा दगाते समय नाल फट गई। इससे पड़ोस का वृद्ध दुकानदार गंभीर घायल हो गया। इलाज के दौरान वृद्ध शिव रतन लाल की लखीमपुर से लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, हादसे के बाद कारोबारी अपने कारखाने में ताला डालकर फरार हो गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम मोहल्ला मथुरा नगर निवासी 60 वर्षीय शिवरतन लाल खुटार रोड के किनारे अपने बेटे अनिल की पान की दुकान पर साफ सफाई कर रहे थे। पड़ोस में ही हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव दतेली निवासी याकूब का ग्रिल कारखाना है। जिसपर गांव दतेली निवासी मोहर्रम पुत्र कल्लू काम करता है। उसने लोहे के पाइप में बारूद भरकर पटाखा दगाने की कोशिश की तो नाल फट गई।
पास की पान की दुकान के पास सफाई कर रहे शिवरतन लाल के पेट में लोहे का एक टुकड़ा जा घुसा। वह वहीं पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। शिवरतन का पुत्र अनिल कुमार और रवि उन्हें लेकर सीएचसी गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर श्री रतनलाल को लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के पुत्र अनिल कुमार की तहरीर पर आरोपी मोहर्रम पुत्र कल्लू निवासी दतेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस ग्रिल कारखाने पर हुई थी वारदात बाहर लगी लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें