फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नहीं हो रही बारिश, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

विज्ञापन
धूप में छाता लगाकर जातीं युुव​तियां
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिनभर कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। आसमान में बादल उमड़ते-घुमड़ते जरूर हैं, लेकिन बरसते नहीं।
विज्ञापन

पिछले 10 दिनों से शहर में बारिश के नाम पर सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई है। उमस बढ़ने से आईफ्लू तेजी से फैल रहा है। इससे लोग परेशान हैं। बुजर्गों का कहना है कि इस साल जुलाई और अगस्त माह में जितनी गर्मी पड़ रही है, उतनी गर्मी इससे पहले कभी नहीं पड़ी। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान सामान्य है, लेकिन जिस ढंग से गर्मी पड़ रही है, उसे सामान्य नहीं कहा जा सकता।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान भी जिले में फेल हो रहे है। पिछले सप्ताह मौसम विभाग ने कई दिनों तक भारी बारिश का एलो और ऑरेज अलर्ट जारी किया, लेकिन इसके उलट लखीमपुर में बारिश तो दूर, बूंदाबांदी तक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों पर पड़ेगा असर
जिला प्रशासन के मुताबिक अब तक जिले में सिर्फ 468 मिमी बारिश हुई है। जबकि पिछले वर्ष इस समय तक 560 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुहैल का कहना है कि औसत से कम बारिश होने से धान की फसल के उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है। उधर डॉक्टरों का कहना है कि उमस भरी गर्मी सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। वायरल बुखार के अलावा तेजी से आईफ्लू फैल रहा है। इस मौसम में खास सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें