फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra: गोला गोकर्णनाथ में रात 11 बजे से बड़े वाहन नहीं कर सकेंगे प्रवेश, सोमवार रात तक रहेगा डायवर्जन

Sat, 08 Jul 2023 07:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

सावन माह के प्रत्येक सप्ताह शनिवार रात से सोमवार रात 11 बजे तक वाहनों के गोला में प्रवेश पर रोक रहेगी। रोडवेज बसें भी शहर में प्रवेश नहीं करेंगी।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में शनिवार रात 11 बजे से गोला गोकर्णनाथ और आसपास की सड़कों पर बड़े वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध सोमवार की रात 11 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान कस्बे में ई-रिक्शा के संचालन पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन


अलीगंज की ओर से गोला आने वाले भारी वाहन अलीगंज से सीधे लखीमपुर की ओर जाएंगे। अन्य स्थानों से आने वाले वाहनों का रूट भी बदला गया है। यातायात व्यवस्था में बदलाव 29 अगस्त तक रहेगा। प्रत्येक सप्ताह शनिवार रात से सोमवार रात 11 बजे तक वाहनों के गोला में प्रवेश पर रोक रहेगी। रोडवेज बसें भी शहर में प्रवेश नहीं करेंगी।

ये भी पढ़ें- ऑफिस में अश्लील हरकत: महिला कर्मचारी के साथ क्लर्क की करतूत का वीडियो वायरल; गर्माया मामला
विज्ञापन


लखीमपुर से शाहजहांपुर-खुटार की ओर जाने वाले वाहन रिलायंस पेट्रोल पंप मोहम्मदी बाईपास से जाएंगे। शाहजहांपुर-मोहम्मदी की ओर जाने वाले वाहनों को भी मोहम्मदी बाईपास चौराहे से खुटार की ओर भेजा जाएगा। अलीगंज से आने वाले वाहन नवीन मंडी एफसीआई गोदाम तिराहा से लखीमपुर की ओर भेजे जाएंगे। इसी तरह अन्य मार्गों से आने वाले वाहनों का रूट भी बदला गया है।

यातायात व्यवस्था संभालेंगे स्वयंसेवक

सावन में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने गोला गोकर्णनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए स्वयंसेवकों की मदद ली जाएगी। स्वयंसेवक सभी प्रमुख स्थानों पर मौजूद रहेंगे और यातायात पुलिस का सहयोग करेंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली में रफ्तार का कहर: कार की टक्कर से दो युवकों की मौत, 200 मीटर तक घिसटती बाइक, उड़ गए परखच्चे

वाहनों की आवाजाही, पैदल आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर मार्ग व अन्य जानकारियां मुहैया कराएंगे। स्वयंसेवकों को चयनित कर लिया गया है। इन्हें कहां-कहां लगाया जाएगा, इसकी रूपरेखा भी तय हो गई है। यातायात निरीक्षक चिरंजीव मोहन ने बताया कि सभी स्थानों पर इनका सहयोग लिया जा सकता है। वालंटियर की संख्या 40 से 50 है।
विज्ञापन

गोला रूट की ग्राम सभाओं के प्रधानों से भी संवाद

श्रद्धालुओं की सहूलियत और सुगम यातायात को लेकर गोला रूट की ग्राम सभाओं के प्रधानों से भी संवाद किया गया है। प्रधानों से समन्वय करके ही स्वयंसेवक बनाए गए हैं। इनको रूट व अन्य जानकारियां दी गई हैं।

कांवड़ियों के आवागमन का रूट भी निर्धारित

यातयात पुलिस ने वाहनों के साथ कांवड़ यात्रियों के लिए भी रूट का निर्धारण किया है। महेवागंज, ढखेरवा, भीरा व पलिया की ओर से आने वाला कांवडि़यों का जत्था सैधरी बाईपास से मंदिर तक पहुंचेगा। खमरिया, खीरी, ओयल व धौरहरा की ओर से आने वाले कांवड़ यात्री हाईवे के रास्ते गोला प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें