फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शहर में ई-रिक्शा के तय होंगे रूट और किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में जाम की स्थिति को लेकर यातायात प्रभारी चिरंजीव मोहन और ईओ नगर पालिका संजय कुमार के बीच बैठक हुई, जिसमें ई रिक्शा के रुट निर्धारण और किराया आदि को लेकर बात हुई। इस दौरान शहर में चल रहे ई-रिक्शा के रूट निर्धारण, किराया निर्धारण व उनकी नंबरिंग करने तथा संकटा देवी चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल व फुटपाथ तैयार करने के संबंध में वार्ता हुई। टीएसआई ने बताया कि नगर पालिका द्वारा संकटा देवी पर ट्रैफिक सिग्नल लगाया जाएगा। एक कमेटी का गठन करते हुए जल्द ही ई-रिक्शा चालकों का रूट, किराया निर्धारण व उनके नंबरिंग का काम शुरु होगा। ई-रिक्शा के रूट व किराया निर्धारण हेतु ई-रिक्शा चालकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें