धनगढ़ी-नेपाल के मोहाना नदी घाट किनारे छठ को लेकर सजावट।
धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी सीमा स्थित मोहाना नदी घाट पर मंगलवार की सुबह चैती छठ पूजा के अवसर पर सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की गई।
मोहाना नदी घाट पर शाम को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। रातभर घाट पर ही रुककर मंगलवार की सुबह नदी के जल में खड़े होकर उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही अपना व्रत खोला। संवाद