फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए चिकित्सक के पुत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। शहर निवासी एक वरिष्ठ चिकित्सक के पुत्र लखनऊ में आयोजित गायिका कनिका कपूर की मौजूदगी में आयोजित की गई पार्टी में शामिल थे। गायिका के कोरोना पॉजीटिव होने के बाद चिकित्सक के परिवार में भी हड़कंप मच गया। जिसके बाद चिकित्सक के पुत्र ने जांच कराई है। जिसमें हालांकि कोई खतरा नहीं निकला है।
विज्ञापन

बता दें कि लखनऊ में आयोजित पार्टी में मशहूर गायिका कनिका कपूर शामिल हुईं थीं। इस पार्टी में पलिया निवासी एक वरिष्ठ चिकित्सक के पुत्र भी शामिल हुए थे। कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद यहां भी हड़कंप मच गया। जिसके बाद पिता के निर्देश पर पुत्र ने अपना चेकअप कराया जिसमें हालांकि कोई खतरा नहीं निकला है। इस बावत वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि गायिका कनिका कपूर के भाई उनके पुत्र के अच्छे दोस्त हैं जिनके बुलावे पर ही पुत्र पार्टी में गया था।
सऊदी अरब से लौटे दो लोगों से सीएचसी स्टाफ ने की पूछताछ
सऊदी अरब में काम करके लौटे दो युवकों से सीएचसी अधीक्षक ने स्टाफ संग पूछताछ की है। बता दें कि बसंतापुर कलां निवासी शिवराम पुत्र रामभगत व मोहित चैधरी पुत्र भोला तीन दिन पहले ही सऊदी अरब से वापस आए हैं। जानकारी के बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ हरेंद्र नाथ वरुण, आशा व स्टाफ सहित गांव पहुंचे और निरीक्षण किया। हालांकि उनमें कोरोना वायरस तो नहीं है फिर भी उनको गांव में भ्रमण करने व लोगों से दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बॉर्डर पर बुखार से पीड़ित ड्राइवर को सीएचसी भेजवाया
गौरीफंटा में शनिवार को दोपहर दो बजे राजस्थान के जयपुर से ट्रक लेकर बार्डर पर पहुंचे ट्रक चालक महेंद्र को बुखार होने के चलते बार्डर पर रोक दिया गया। महेंद्र कोयला लेकर भारत से नेपाल जा रहा था। नेपाल में प्रवेश करते ही वहां की स्वास्थ्य विभाग टीम ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें उसके तेज बुखार होने के चलते उसको नेपाल में प्रवेश वर्जित कर दिया गया। बार्डर पर तैनात भारत की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी पलिया पहुंचाया। जहां उसकी जांच की गई। जांच में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें