फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वांइट पर लेकर राहगीरों से हजारों की लूट

Sat, 20 Feb 2016 08:44 PM IST
महेवागंज/सुंदरवल।
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव रमुवापुर निवासी नत्था का पुत्र रविंदर शनिवार दोपहर घर से 47 हजार रुपये लेकर साइकिल से अंदेशनगर स्थित बैंक मे जमा करने जा रहा था। बताते हैं कि टापरपुरवा नहर पट्टी के पास लग्जरी बाइक सवार बदमाशों ने उसे तमंचे के बल पर रोक लिया। रविंदर जब तक कुछ समझता बदमाशों ने उसकी जेब से रुपयो की गड्डी निकाल ली। तो रविंदर बदमाशों से भिड़ गया। इस पर बदमाशों ने उसको लोहे की राड से पीटकर घायल कर दिया। उसी वक्त उधर से गुजर रहे प्रतापपुर गांव निवासी गुडडू नाई की पिटाई कर बदमाशों ने उससे भी सात सौ रुपये लूट लिए। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ितों ने गांव पहुंच कर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। तब ग्रामीणों ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। गांव वाले लाठी डंडों से लैस होकर बदमाशों की तलाश मे निकल पड़े। भीड़ आती देख बदमाश लग्जरी बाइक से जंगल की ओर फरार हो गए। बताते हैं इससे कुछ ही देर पहले कपड़े की फेरी करने वालों को भी बदमाशों ने निशाना बनाया। एसओ फूलचंद्र ने बताया कि लूट की घटना हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें