फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सराफा व्यापारी से हुई लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। 30 अप्रैल को सराफा व्यापारी से हुई लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने घटना के खुलासे का दावा किया है। आरोपियों के पास से लूटा हुआ सामान, नकदी और घटना में प्रयुक्त बाइकें बरामद की गईं हैं। घटना में शामिल चार आरोपी अब भी फरार हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर के मोहल्ला मोतीपुर निवासी नवल किशोर सोनी की कैमहरा कस्बे में सराफा की दुकान है। वे 30 अप्रैल को दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर रुकुंदीपुर कस्बे के पास तीन बाइक सवार युवकों ने तमंचे की बट मारकर उन्हें घायल कर बैग और नकदी लूट ली थी।
पीड़ित ने उसी दिन थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान घटना में शामिल सुधीर कश्यप उर्फ मामा निवासी मोहल्ला अर्जुनपुरवा थाना कोतवाली सदर, राशिद निवासी छाउछ थाना कोतवाली सदर और अब्दुल हुसैन निवासी बिनौरा थाना पढ़ुवा जिला खीरी को फरधान क्षेत्र को ग्राम कंचनपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो बाइक, एक काला बैग, चाबी का गुच्छा और 9,600 नकद रुपये बरामद किए गए हैं। घटना में शामिल बजरंगी निवासी मोहल्ला कांशीराम कॉलोनी लालपुर, थाना कोतवाली सदर, गामा और जुबेर निवासीगण ग्राम बिनौरा थाना पढ़ुवा, अयान निवासी रौसा थाना फरधान अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सराफा व्यापारी की कई दिनों से अयान रेकी कर रहा था। इसके बाद उसने छह साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें