फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खमरिया में 1.50 लाख की नकदी, जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ईसानगर। पुलिस से बेखौफ चोरों ने मंगलवार की रात कस्बा खमरिया में धावा बोल दिया। चोर एक घर से डेढ़ लाख की नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। पीलीभीत-बस्ती हाईवे से चंद कदमों पर हुई वारदात से पुलिस की गश्त व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन

कसबा खमरिया निवासी रामकुमार ने बताया कि उसकी परचून की दुकान पंड़ितपुरवा में रोड पर है। वह दुकान के पीछे मकान में रहता है। मंगलवार की शाम दुकान बंद कर वह अपने पैतृक गांव तमोलीपुरवा चला गया। मकान में एक किराएदार मौजूद था। रात में चोर दीवार के सहारे घर में घुस आए। कमरे का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये की नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। यहां बता दें की सोमवार की रात इसी चौकी क्षेत्र के गांव बसढ़िया निवासी नरेंद्र के घर में चोरों ने नकब लगाकर 20 हजार रुपये की नगदी, जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस इस घटना का अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। वहीं हाईवे पर हुई घटना से पुलिस की गश्त व्यवस्था की भी पोल खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें