फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास के तीन घरों समेत पांच जगहों से हजारों की चोरी

विज्ञापन
robbery in five house near police station
विज्ञापन
ईसानगर। पुलिस से बेखौफ चोरों ने बुधवार की रात थाने से चंद कदम दूर तीन घरों और दो दुकानों को निशाना बनाया। चोर घरों में रखी नकदी-जेवर और आढ़त से हजारों रुपये का माल चोरी कर लिया। थाने के पास हुई वारदात से कस्बे के लोगों में जहां दहशत है। वहीं पुलिस की गश्त व्यवस्था की भी पोल खुलकर सामने आ गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला कटरा थाना से चंद दूरी पर है। यहां अधिकतर सब्जी विक्रेताओं के घर हैं। रात में चोर दीवार कूदकर नसीर के घर घुस गए और दो मोबाइल, कपड़ों का बक्सा व सिंगारदान में रखे जेवर, 20 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। जाबिर के घर से कपड़े के बक्सा उठा ले गए। हफीज के घर से हाथ पानदान के अलावा कोई अन्य सामान नहीं ले जा सके। रफीक के घर के सामने रखे खोखे का ताला तोड़ दिया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। मोइन की आढ़त से चोर प्याज व लहसुन की बोरी उठा ले गये। एक ही रात मुहल्ले मे पांच जगह हुई चोरी की घटना से मोहल्ले मे हड़कंप मच गया। सभी घटनाएं थाने से चंद कदम दूरी की हैं। इससे पहले वीरसिंहपुर के मजरा गुलरीपुरवा में चोर राधेश्याम के घर से नकदी समेत हजारों का समान चोरी कर ले गये थे, लेकिन पुलिस रिपोर्ट तो दूर जांच करने तक नही गई है। एक ही रात में पांच चोरियां होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। सभी घटनाओं की तहरीरें पुलिस को दी गई हैं, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक हरीओम श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें