लखीमपुर खीरी। यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन की क्षेत्रीय बैठक रविवार को रोडवेज बस अड्डा परिसर में हुई, जिसकी अध्यक्षता हरदोई से आए क्षेत्रीय अध्यक्ष एके सिंह ने की। कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों का कार्य दिवस 180 दिन का है, लेकिन उसके बावजूद अभी तक इनको नियमित नहीं किया गया और न ही डग्गामार वाहनों पर अंकुुश लगाया गया। जबकि इस संबंध में कई बार ज्ञापन भी दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शाखा अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि परिवहन निगम का निजीकरण किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं होगा। गोला शाखा के पूर्व अध्यक्ष प्रेमशंकर ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने ऐसा मिलने पर अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी। किया जाएगा। क्षेत्रीय मंत्री एके खरे ने कहा कि टिकट मशीन खराब हैं, जिससे परिचालकों को टिकट बनाने में असुविधा होती है। इसलिए इन मशीनों का ठीक कराया जाए। बैठक में मदन सिंह यादव, विमलेश वर्मा, उमेश यादव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, श्यामनरायण, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।