फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट पर दौड़ने लगी सात अनुबंधित बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर डिपो में अनुबंधित 80 बसों में से सात का संचालन शुरू हो गया है। बुुधवार रूट पर रवाना हुई इन बसों से 440 यात्रियों ने सफर किया। इससे डिपो को करीब 40 हजार की आय हुई। एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि डिपो में 76 साधारण और चार एसी बसों का अनुबंध है। इसमें से साधारण बसों का संचालन गोला एवं ऐरा से लखनऊ और एसी बसें दिल्ली के लिए चलती हैं। साधारण बसों में से सात का संचालन शुरू हो गया है। तीसरे दिन सात बसों ने 3520 किलोमीटर दूरी तय की, जिससे 40,898 रुपये की आय हुई। एआरएम ने बताया कि जो बसें खड़ी हैं। उसकी रिपोर्ट रोजाना विभाग को भेजी जा रही है। अधिकारी जैसा निर्देश देंगे उसी के अनुसार अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें