लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी में देर रात आई 132 लोगों की रिपोर्ट में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस प्रकार कोरोना संक्रमितों की संख्या 73 हो गई है। जिसमें 55 लोग ठीक हो चुके हैं, 18 एक्टिव केस हैं।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव मिले दोनों प्रवासी श्रमिक हैं, दिल्ली से आए थे और होम क्वारंटीन हैं। इसमें एक ग्राम सिंगानिया तो दूसरा थाना हैदराबाद अंतर्गत ग्राम हरगोविंदपुर निवासी है। इधर 132 में जो 130 मामले निगेटिव निकले हैं उनमें पहले मिला एक कोरोना पॉजिटिव भी शामिल है।