फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर-लहबड़ी-लखनऊ के लिए शुरू हुई रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रोडवेज ने ग्रामीण परिवहन बस सेवा के तहत लहबड़ी से लखनऊ के लिए बस संचालन शुरू किया है। सदर विधायक ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर बस को लहबड़ी के लिए रवाना किया। लखीमपुर से सुबह छह बजे बस लहबड़ी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए बस संचालन शुरू किया गया है। इससे लहबड़ी रूट पर पड़ने वाले गांवों के लोगों को सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल अभी एक बस शुरू की गई है। रिजल्ट बेहतर रहने की स्थिति में रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सदर विधायक योगेश वर्मा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि योगी सरकार ने दूरदराज के गांवों में रह रहे लोगों के आवागमन के लिए ग्रामीण परिवहन बस सेवा की शुरुआत की है। इस मौके पर कमलेश वर्मा, नरेंद्र सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, श्रवण कुमार, अनुबंधित बस मालिक प्रेम बाजपेई आदि मौजूद रहे।
इस रूट पर संचालित होगी बस
अनुबंधित बस सुबह छह बजे लखीमपुर से रवाना होकर महेवागंज, खंभारखेड़ा, ढ़खवा नियामतपुर, पतरासी, शारदापुल, शारदानगर, जेटपुरवा, ढ़खेरवा, रमियाबेहड़, कफारा होकर लहबड़ी मोड़ होते हुए 07:45 पर लहबड़ी कस्बा पहुंचेगी और आठ बजे इसी रास्ते से करीब दस बजे लखीमपुर आकर सीतापुर के रास्ते लखनऊ जाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज ने होली पर शुरू की प्रोत्साहन योजना
एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि नियमित एवं संविदा चालक परिचालकों सहित कार्यशाला कर्मियों के लिए परिवहन विभाग ने प्रोत्साहन योजना शुरू हुई है। जो छह से 15 मार्च तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में नौ दिन तक उपस्थित रहने वाले कर्मचारी भी योजना से लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत चालकों परिचालकों को प्रतिदिन 300 किलोमीटर अर्जित करना होगा। दस दिन तक उपस्थित रहकर 3000 से अधिक किलोमीटर की ड्यूटी करने पर एक मुश्त 4000 रुपये दिए जाएंगे। एआरएम ने बताया कि कार्यशाला कर्मचारियों को दस दिन की उपस्थिति पर 1200 और नौ दिन पर 1000 रुपये प्रोत्साहन राशि देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें