गोला गोकर्णनाथ। गोला रोडवेज डिपो से मेरठ तक की सीधी बस सेवा शुरू हुई है। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर बस को गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया।
रोडवेज बस स्टेशन से मेरठ तक के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। एआरएम एसके नागर ने बताया कि गोला डिपो से मेरठ तक की सीधी बस सेवा शुरू की गई है। डिपो की बस लखीमपुर से गोला होते हुए शाम पांच बजे मेरठ के लिए प्रस्थान करेगी, दूसरी बस मेरठ से शाम बजे गोला होते हुए लखीमपुर के लिए पहुंचेगी, जिसका किराया 447 रुपया निर्धारित किया गया है। डिपो इंचार्ज अरविंद सिंह, एसके बाजपेयी, प्रमोद मिश्र सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।