फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों के लिए लागू हुई प्रोत्साहन योजना

Tue, 25 Oct 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
roadways bus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नियमित एवं संविदा कर्मचारी होंगे लाभांवित 
विज्ञापन

दिवाली को लेकर परिवहन निगम ने नियमित एवं संविदा कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की है। योजना 28 अक्तूबर से चार नवंबर तक रहेगी। इस अवधि में निर्धारित किलोमीटर पूरे करने वाले चालकों परिचालकों सहित अन्य कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो के एआरएम वीके गोस्वामी ने बताया कि प्रबंध निदेशक मृत्युंजय कुमार नारायण ने  नियमित एवं संविदा कर्मियों के लिए 28 अक्तूबर से चार नवंबर तक के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की है। इस अवधि में प्रतिदिन तीन सौ किलोमीटर ड्यूटी करते हुए सात दिनों में 2100 किलोमीटर पूरे करने पर 2100 रुपये एवं आठ दिनों में 2400 किलोमीटर पूरे करने पर 2800 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एआरएम ने बताया कि आठ दिनों में 2400 से अधिक किलोमीटर बस चलाने वाले चालकों-परिचालकों को 55 पैसे प्रति किलोमीटर का भुगतान अलग से दिया जाएगा। एआरएम ने बताया कि सात दिन तक लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को 700 और आठ दिन तक ड्यूटी करने वालों को 850 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें