फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की बस पलटी, दो घायल

Fri, 27 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैगलगंज।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह बनारस से दिल्ली जा रही परिवहन निगम की बस कस्बे में बने डिवाइडर पर चढ़ गई, जिसके चलते बस सड़क पर पलट गई, जिससे चालक समेत दो लोग जख्मी हो गए। चीख पुकार सुनकर आए लोगों ने बस में सवार यात्रियों को जैसे तैसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह दो बजे के करीब बनारस से दिल्ली जा रही काशी डिपो की बस संख्या यूपी 65 सीटी /8451 डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गई। 22 सवारी लेकर चालक बृजेश कुमार जा रहा था। बस पलटने से यात्रियों को हलकी फुलकी चोटें आई हैं। लखनऊ निवासी रितेश कुमार को सर पर गंभीर चोटें आई हैं। हालत गंभीर होते देख उन्हें लखनऊ वापस भिजवाया गया। चालक भी मामूली घायल हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें