तिकुनिया। भारत-नेपाल सीमा पर बनाई जा रहीं सड़कों से अब व्यापार बढ़ने की उम्मीद जगी है। भारत5नेपाल सीमा की महत्वपूर्ण तिकुनिया मंडी एवं बहराइच जिले को जोड़ने वाला मोतीपुर कौड़ियाला मार्ग 18 करोड़ की लागत से बन रहा है। वहीं, बनवीरपुर गांव से खखरोला घाट तक पांच किलोमीटर मार्ग चार करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। बनवीर पुर से ही रन नगर मार्ग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से चौड़ा किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग निघासन के अवर अभियंता आरके नागर ने बताया सभी सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। इसमें मोतीपुर-कौडियाला 10 किलोमीटर मार्ग की चौड़ाई सात मीटर की जाएगी। संवाद