फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें और नालियां

Sun, 27 Jul 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मोहल्ला नई बस्ती में हल्की बारिश में इस तरह गलियों में हो रहा जलभराव। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के कई मोहल्लों में निचली सड़कों और ऊंची नालियों के कारण बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से अब जल्द ही निजात मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका ने निपटने के लिए योजना तैयार की है। इसके तहत उन क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है, जहां सड़कें खराब या टूटी नहीं हैं, लेकिन ऊंची नालियों के कारण पानी का निकास नहीं हो पाता।
विज्ञापन


नगर पालिका ने इस समस्या के समाधान के लिए करीब 3.5 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों और नालियों के निर्माण व सुधार का कार्य शुरू करने का फैसला किया है। सड़कों का स्तर ऊंचा करने और नालियों को उचित ढलान के साथ पुनर्निर्माण करने पर जोर दिया जाएगा, ताकि बारिश का पानी आसानी से निकल सके और जलभराव की स्थिति से बचा जा सके।

कई मोहल्लों में रहने वाले लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण न केवल आवागमन में परेशानी होती है, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। नगर पालिका के इस कदम से न केवल शहर की सूरत बदलेगी, बल्कि बरसात के मौसम में लोगों को राहत भी मिलेगी।
विज्ञापन


नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस परियोजना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने का लक्ष्य है। इस पहल से शहरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

जलभराव वाले मोहल्ले
शहर के मोहल्ला नईबस्ती, शिव कॉलोनी, कमलापुर, गंगोत्री नगर, राजगढ़, पटेलनगर, हिदायतनगर के पीछे का इलाका और बहादुरनगर समेत कई और मोहल्ले हैं जिनमें सड़के नीजी और नालियां ऊंची है जिस वजह से सड़कों पर पानी भर रही हैं।


शहर के कई मोहल्ले ऐसे हैं जहां धीरे-धीरे सड़के नीची हो चुकी हैं उनका पानी नालियों में नहीं जा रहा है। इन सड़कों को ऊंचा किया जाएगा। प्रस्ताव भेजा जा चुका है पास होते ही इस पर काम किया जाएगा। लोगों को बहुत जल्द गलियों के जलभराव से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

- डॉ. इरा श्रीवास्तव, पालिका अध्यक्ष लखीमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें