फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन करोड़ से निघासन की सड़कों और नालियों का होगा कायाकल्प

Tue, 17 Nov 2026 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। नगर पंचायत निघासन में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत नगर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में सीसी सड़क, नाली, आरसीसी नाली और इंटरलॉकिंग के कार्य होंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी दिनेश शुक्ला ने बताया कि चंद्रगुप्त नगर व मोहल्ला अशोक नगर में एक-एक सीसी सड़क व नालियों का निर्माण, गोविंदपुरी में दो सड़क व नालियों का निर्माण, शास्त्री नगर में एक सड़क, लक्ष्मी नगर में दो सीसी सड़क व नालियां, इसके अलावा कृष्णा नगर, गांधी नगर, अंबेडकर नगर, नानक नगर, इंद्रपुरी और अटल नगर में भी विभिन्न संपर्क मार्गों पर सीसी सड़क व नाली के कार्य कराए जाएंगे।

पटेल नगर में सार्वजनिक स्थल पर बाउंड्रीवाॅल, गेट, इंटरलॉकिंग और ओपन जिम का निर्माण भी योजना में शामिल है। एक सड़क पलिया रोड पर एक सड़क व निघासन चौराहा-झंडी रोड पर आरसीसी नाली का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


बारिश में जलभराव से मिलेगी राहत
नगर पंचायत अधिकारियों के अनुसार सीसी सड़क और नालियों के निर्माण से बरसात में जलभराव व कीचड़ की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। इससे आवागमन सुगम होने के साथ नगर की बुनियादी सुविधाओं में भी सुधार होगा।

वर्जन...
नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क और नाली निर्माण की कार्ययोजना तैयार है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराकर स्वीकृत सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे कराए जाएंगे।
विज्ञापन

- दिनेश शुक्ला, अधिशासी अधिकारी, निघासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें