दुबग्गा संपर्क मार्ग का भी वीडियो आया था सामने
इससे पहले 20 मार्च को नकहा ब्लॉक के पचकोरवा गांव में दुबग्गा संपर्क मार्ग का वीडियो सामने आया था, जिसमें ग्रामीणों ने निर्माणाधीन सड़क को हंसिये से उखाड़कर घटिया निर्माण करने का आरोप लगाया था। मामले में पीडब्ल्यूडी अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। जिसके बाद मानक सही पाए जाने पर अज्ञात के खिलाफ सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
अधिकारी बोले- अभी महज 100 मीटर ही हुआ निर्माण
अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-1 का कहना है कि रुखिया संपर्क मार्ग ग्रामीण सड़क है, जिसका नवीनीकरण कराया जा रहा है। अभी काम शुरू ही हुआ है। न तो काम पूरा हुआ है और न ही सड़क बनकर तैयार हुई है। महज 100 मीटर का काम हुआ है, जबकि ग्रामीण संपर्क मार्ग की वजह से ट्रैक्टर ट्रॉलियां भी निकल रही हैं। डामरीकरण का काम चल रहा है।