फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagar Nikay Chunav 2023: आरक्षण सूची में बदलाव, लखीमपुर खीरी में बदले सियासी समीकरण

Thu, 30 Mar 2023 09:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

UP Nagar Nikay Chunav 2023: शासन ने गुरुवार शाम निकाय चुनाव को लेकर नई आरक्षण सूची कर दी। इससे कई निकायों के समीकरण बदलने से तमाम प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने के मंसूबों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
यूपी निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव को लेकर शासन ने गुरुवार को नए सिरे से आरक्षण सूची जारी कर दी। इससे चार नगर पालिका और आठ नगर पंचायत वाले खीरी जनपद में कई सीटों पर चुनावी समीकरण बदल गए हैं। इसमें तीन नगर पालिका लखीमपुर, पलिया और मोहम्मदी में समीकरण बदल गए हैं, जबकि छह नगर पंचायतों में भी आरक्षण की स्थिति बदल गई है।

विज्ञापन


शासन ने निकाय चुनाव को लेकर नवंबर में आरक्षण सूची जारी की थी। इस पर ओबीसी को लेकर आपत्ति आने के बाद चुनाव पर रोक लग गई थी। करीब चार माह बाद शासन ने गुरुवार शाम निकाय चुनाव को लेकर नई आरक्षण सूची कर दी। इससे कई निकायों के समीकरण बदलने से तमाम प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने के मंसूबों पर पानी फिर गया है। अध्यक्ष पद के लिए लखीमपुर एक बार फिर 2017 की तरह महिला के लिए, जबकि पलिया एवं मोहम्मदी अनारक्षित हुई है। 

वहीं, 2022 संशोधन से पहले आई सूची में लखीमुपर व गोला पालिका की सीट अनारक्षित और पलिया एवं मोहम्मदी महिला के लिए आरक्षित थीं। इसी प्रकार नगर पंचायत खीरी ओबीसी महिला, मैलानी व सिंगाही और बरवर अनारक्षित, ओयल ओबीसी महिला एवं धौरहरा ओबीसी के लिए आरक्षित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय- 2017- 2022-2023 (नगर पालिका)

1. लखीमपुर- महिला-अनारक्षित-महिला
2. गोला- अनारक्षित- अनारक्षित-अनारक्षित
3. पलिया- अनारक्षित- महिला-अनारक्षित
4. मोहम्मदी- अनारक्षित- महिला-अनारक्षित

निकाय- 2017- 2022-2023 (नगर पंचायत)

1. खीरी-ओबीसी महिला-अनारक्षित-ओबीसी महिला
2. मैलानी-एससी-ओबीसी महिला-अनारक्षित
3. सिंगाही-अनारक्षित- महिला-अनारक्षित
4. ओयल-ओबीसी- ओबीसी महिला-एससी महिला
5. धौरहरा- महिला- अनारक्षित-ओबीसी
6. बरवर- अनारक्षित-अनारक्षित-अनारक्षित

नव गठित नगर पंचायत

निकाय-2022-2023
1. निघासन-ओबीसी-ओबीसी
2. भीरा-एससी-महिला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें