फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन साल में ही उखड़ी सड़क, गड्ढों में हिचकोले खा रहे राहगीर

विज्ञापन
गड्ढों में तब्दील कोटवारा रोड
विज्ञापन
ममरी। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई गई जडौरा से कपरहा बांसगांव और कोटवारा होते हुए गोला जाने वाली सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है। गहरे गड्ढे होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तीन वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग की देखरेख में इस सड़क का निर्माण हुआ था। सड़क करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई थी। इस सड़क की लंबाई करीब नौ किलोमीटर है, जिस पर अनगिनत गड्ढे हो चुके हैं। इस मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में लोग हिचकोले खाते हुए गुजरने को मजबूर हैं। कई बार गड्ढे की वजह से लोग चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने रोड निर्माण में लापरवाही की है। कुछ समय पहले गड्ढों को भरा भी गया था, लेकिन स्थिति फिर पहले जैसी हो गई है। क्षेत्र वासियों ने रोड का निर्माण जल्द कराने की मांग प्रशासन से की है

गड्ढों में तब्दील कोटवारा रोड

गड्ढों में तब्दील कोटवारा रोड

गड्ढों में तब्दील कोटवारा रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें