फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क बनी खेत, ग्रामीणों ने रोप दिया धान

Mon, 20 Jul 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ग्राम झसिया के मुख्य मार्ग पर दलदल में तब्दील सड़क पर धान लगाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
खीरी टाउन। गांव झसिया में वर्षों से जर्जर रास्ते की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को जलभराव और कीचड़ के बीच धान की रोपाई कर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में मुख्य रास्ता तालाब जैसा हो जाता है और गड्ढों में पानी व कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलियास, मुंशी, कृपाली, बिंदु, सुशील और जलीश आदि का आरोप है कि रास्ते की मरम्मत के लिए कई बार ग्राम पंचायत, संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन का ध्यान समस्या की ओर खींचने के लिए ग्रामीणों ने रास्ते पर धान की रोपाई की। उन्होंने जल्द निर्माण या मरम्मत शुरू न होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें