फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क बनी तालाब, पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन

Sun, 22 Mar 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सिंगाही–सिंधौना सड़क मार्ग पर जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।संवाद
विज्ञापन
निघासन। सिंगाही–सिंधौना मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को सड़क पर भरे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग करते हुए जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिस पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। बावजूद इसके सड़क की मरम्मत न होने से यह खतरनाक हो चुकी है और आए दिन हादसे हो रहे हैं।
सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को उठानी पड़ रही है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को एसडीएम राजीव निगम को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण, जल निकासी की व्यवस्था और ग्राम पंचायत की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान शिवराज कनौजिया, पूर्व प्रधान जगदीश प्रसाद वर्मा, नवल किशोर, सुधीर गुप्ता, दिलीप गुप्ता, दामोदर प्रसाद भार्गव समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें