ग्रामीण बोले- सड़क निर्माण में हुआ भ्रष्टाचार
होलागढ़ निवासी नरेंद्र वर्मा ने बताया कि लंबइया पुल से होलागढ़ तक बनी सड़क से करीब 20 गांवों के हजारों लोग प्रतिदिन निकलते हैं। बीते वर्ष सड़क बनाई गई, पर निर्माण में इतना भ्रष्टाचार हुआ कि सड़क एक साल में ही पूरी तरह टूट गई। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सहित डीएम से की है। बुद्धेश पांडे ने कहा कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी कर जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। सड़क एक साल में ही पूरी तरह उखड़ जुकी है, इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई हो।
प्रेम नरायण भार्गव ने कहा कि भ्रष्टाचार की सड़क देखनी है तो लंबइया पुल से होलागढ़ वाली सड़क देख लीजिए, खुद अंदाजा हो जाएगा, कितना भ्रष्टाचार हुआ है, सड़क एक साल में ही पूरी उखाड़ गई। इसकी जांच हो दोषियों पर कार्रवाई भी हो तभी सुधार होगा। बी-पैक्स नैनापुर कफारा के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। इस सरकार में भी अधिकारी इतना भ्रष्टाचार कर सकते हैं। इन पर कार्रवाई भी नहीं हो रही यह समझ से परे है।
धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि लंबइया होलागढ़ सड़क जो करीब 20 गांवों को जोड़ती है, एक साल में ही खराब हो गई। इसकी जांच कराकर संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कराएंगे, दोषियों पर कार्रवाई भी होगी।