नाटक के जरिए यातायात की जानकारी देते छात्र
लखीमपुर खीरी। यातायात माह के सातवें दिन लखनऊ पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने व मोबाइल से बात न करने की सीख दी।
छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए एसआई मनीष पाठक ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान किया जाता है। प्रभारी निरीक्षक यातायात विनोद कुमार यादव ने छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। संवाद