फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बवाल के बाद सड़क जाम, पांच घंंटे ठप रहा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर हुए बवाल के बाद शहर की यातायात व्यवस्था बदहाल हो गई। सौजन्या चौराहे से डॉन बास्को नहर पटरी के बीच करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे बैंक में बवाल के बाद सौजन्या चौक से खीरी मार्ग तक समर्थकों की भीड़ सड़क पर जमा हो गई। फुटपाथ पर वाहन खड़े कर दिए गए। पुलिस ने भी बैरीकेडिंग की। इस वजह से खीरी मार्ग पर जाम की स्थिति हो गई। सौजन्या चौक से राजापुर की ओर जाने वाले वाहनों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंसी। करीब पांच घंटे तक यही स्थिति बनी रही। स्कूलों की छुट्टी के बाद बच्चे भी जाम से जूझते दिखे।


ई-रिक्शा चालकों ने रास्ते में उतारीं सवारियां, पैदल चले लोग
जाम की वजह से ई-रिक्शा चालकों ने सवारियों को नहर पटरी के पास ही उतार दिया। लोगों को पैदल चलकर सौजन्या चौराहा और अन्य स्थानों तक जाना पड़ा। कुछ ई-रिक्शा चालकों ने गलियों के रास्तों से गुजरकर सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाया।
विज्ञापन

-

रोका गया बसों का आवागमन
सड़क पर हंगामा और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए सौजन्या चौक से राजापुर मार्ग तक बसों का आवागमन रोका गया। बस चालकों ने भी जाम में फंसने के बजाय राजापुर चौराहे से ही सवारियों को लेकर रवाना होना उचित समझा। बहुत जरूरी होने पर ही बसें रोडवेज बस अड्डे तक आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें