फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलिया-भीरा मार्ग पर बंद नाले की चौड़ाई बढ़ेगी

Tue, 14 Jul 2015 07:37 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
पलिया-भीरा मार्ग पर नगला मोड़ पर विवाद का कारण बना नाला अब और चौड़ा किया जाएगा। ग्रामीणों की मांग पर कार्रवाई के दौरान एसडीएम ने यह फैसला किया। इस दौरान एसओ भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन

पलिया-भीरा मार्ग पर नगला मोड़ के पास नाले की चौड़ाई कम होने से वह कई जगह चोक हो गया था इससे आसपास के खेतों भरा पानी कम नहीं हो रहा था और लोगों की फसलें खराब हो रहीं थीं। इसको लेकर किसानों ने प्रदर्शन और चक्का जाम भी किया था। किसानों ने नाले को खोले जाने की मांग की थी। इस मांग के अनुरूप प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी जिसको देखते हुए किसान मंगलवार को फिर एकत्र हुए। इसकी खबर मिलते ही एसडीएम शादाब असलम और एसओ केपी सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वहां मौका मुआयना किया। किसानों ने बताया कि इस कारण करीब दो सौ एकड़ फसल खराब हो रही है। यहां जेई को बुलाया गया और दो फुट चौड़े नाले को तोड़कर चार फुट करने के निर्देश दिए गए। इससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें