फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छोटी पलिया-पतवारा मार्ग पर दरकी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा

Sat, 26 Sep 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बारिश से छोटी पलिया-पतवारा मुख्य मार्ग पर पुलिया के पास कटी सड़क। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। मूसलाधार बारिश के चलते छोटी पलिया के पास पतवारा जाने वाले मुख्य मार्ग पर पुलिया के निकट सड़क का एक हिस्सा टूट गया। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। बचाव के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क के आसपास बोरियां लगाकर घेराबंदी कर दी है।
विज्ञापन

सड़क क्षतिग्रस्त होने से फिलहाल छोटे वाहन ही निकल पा रहे हैं, जबकि बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है। यह मार्ग दर्जनों गांवों का मुख्य संपर्क मार्ग है। समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो बारिश के कारण सड़क और क्षतिग्रस्त हो सकती है और दर्जनों गांवों का आवागमन पूरी तरह ठप हो सकता है। इससे ग्रामीणों के सामने भारी परेशानी खड़ी हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें