फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खंभों और ट्रांसफार्मरों के बीच उलझा सड़क निर्माण

Wed, 22 Apr 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मेला रोड पर सड़क पर लगे बिजली के खंभे। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खंभों और ट्रांसफार्मरों के बीच एलआरपी से मंझरा तक सड़क निर्माण कार्य उलझकर रह गया है। दो साल पहले बड़े दावों के साथ शुरू हुआ चौड़ीकरण और निर्माण कार्य अब तक अधूरा है। सड़क के बीच खड़े बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर, जगह-जगह अतिक्रमण काम में सबसे बड़ी बाधा बने हुए हैं।
विज्ञापन

हालांकि सड़क का बड़ा हिस्सा तैयार कर लिया गया है, लेकिन कई स्थानों पर बीच सड़क में खड़े खंभे हादसों का कारण बन रहे हैं। वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है, जबकि पैदल राहगीरों के लिए भी रास्ता सुरक्षित नहीं बचा है। अधूरे निर्माण और बाधाओं के कारण लोगों को रोजाना जाम और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे स्टेशन के आसपास, मेला रोड और आगे निघासन मार्ग तक अतिक्रमण की स्थिति जस की तस बनी हुई है। सड़क किनारे दुकानों और अस्थायी कब्जों के चलते निर्माण एजेंसियों को काम करने में लगातार दिक्कत आ रही है। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति में खास सुधार नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अनुसार, सड़क का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और शेष काम अतिक्रमण हटने के बाद तेजी से कराया जाएगा। कुछ स्थानों पर नाले का निर्माण विवाद के कारण अधूरा रह गया था, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। बिजली निगम से कई बार पत्राचार किया है, लेकिन अब भी कई जगह खंभे और ट्रांसफाॅर्मर हटाए जाने बाकी हैं।
-

दो साल से चल रहा यह कार्य अब तक पूरा न होना चिंता का विषय है। समय पर काम पूरा कराने के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
-विनय मिश्रा, समाजसेवी
-

सड़क निर्माण अधूरा होने से ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित हो रहा है। बीच सड़क में खड़े खंभे खतरा बने हैं, जिन्हें जल्द हटाया जाना चाहिए।
-नीटू अग्रवाल, दुकानदार मेला मैदान
-
-
90 प्रतिशत खंभों को हटाए जाने का काम किया जा चुका है, शेष स्थानों पर कार्य जारी है। कुछ जगह अतिक्रमण न हट पाने के कारण काम प्रभावित हो रहा है।

शैलेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता लखीमपुर डिवीज़न

मेला रोड पर सड़क पर लगे बिजली के खंभे। संवाद

मेला रोड पर सड़क पर लगे बिजली के खंभे। संवाद

मेला रोड पर सड़क पर लगे बिजली के खंभे। संवाद

मेला रोड पर सड़क पर लगे बिजली के खंभे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें