फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आर्य कन्या चौराहे पर सड़क धंसी, हादसे का खतरा

Tue, 19 Aug 2025 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
आर्य कन्या चौराहे पर सड़क के बीच में हुआ गड्ढा, नीचे मौजूद है नाला। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के व्यस्ततम आर्य कन्या चौराहे पर नाले के ऊपर बनी सड़क दो दिन पहले धंस गई, जिससे करीब 4 फीट गहरा गड्ढा बन गया है। नगर पालिका ने हादसे की चेतावनी वाला बोर्ड लगाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली। हालांकि, पता चला कि गड्ढे को दुरुस्त करने का कुछ काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष बरसात के दौरान नगर पालिका ने चौराहे को खोदकर नीचे के नाले की सफाई कराई थी। तब से सड़क ऊबड़-खाबड़ बनी हुई है और अब कई जगह गड्ढे बन गए हैं। यह गहरा गड्ढा विशेष रूप से खतरनाक है, क्योंकि आसपास कई स्कूल हैं, जहां से बड़ी संख्या में बच्चे गुजरते हैं। साथ ही दिनभर ट्रैफिक का दबाव रहता है।


लोगों का ने कहना है कि एक साल बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत और नाले के ऊपर मजबूत निर्माण की मांग की है, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन

-
वर्जन...

सोमवार को ही उसका निरीक्षण किया है और गड्ढे को जाल बनवाकर बंद कराया जा रहा है। बाकी बरसात खत्म होते ही चौराहे को हार्टमिक्स बनाया जाएगा, जिसका टेंडर हो चुका है।
विज्ञापन

- डॉ.इरा श्रीवास्तव, अध्यक्ष नगर पालिका लखीमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें