टायर फटने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खाईं में पलट गई। इसमें चालक 30 वर्षीय
विनोद निवासी गांव फत्तेपुर थाना खीरी की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर सीधा कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार
को लखीमपुर के एक भट्ठे से ईंट लादकर ट्रैक्टर ढखेरवा गया। ईंट उतारने के
बाद विनोद मजदूरों को बिठाकर रात में वापसी कर रहा था। बताते हैं रात करीब
11 बजे उल्ल नदी पुल के समीप पहुंचते ही ट्रैक्टर का टायर तेज आवाज के साथ
फट गया। यह देख ट्रॉली पर बैठे मजदूर कूद कर भाग गए। इस बीच चालक नियंत्रण
खो बैठा और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गया। जिसके नीचे चालक दब
गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को सीधा
कराने के बाद विनोद को बाहर निकलवाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।