फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Thu, 11 Dec 2014 11:57 PM IST
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
टायर फटने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खाईं में पलट गई। इसमें चालक 30 वर्षीय विनोद निवासी गांव फत्तेपुर थाना खीरी की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर सीधा कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार को लखीमपुर के एक भट्ठे से ईंट लादकर ट्रैक्टर ढखेरवा गया। ईंट उतारने के बाद विनोद मजदूरों को बिठाकर रात में वापसी कर रहा था। बताते हैं रात करीब 11 बजे उल्ल नदी पुल के समीप पहुंचते ही ट्रैक्टर का टायर तेज आवाज के साथ फट गया। यह देख ट्रॉली पर बैठे मजदूर कूद कर भाग गए। इस बीच चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गया। जिसके नीचे चालक दब गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को सीधा कराने के बाद विनोद को बाहर निकलवाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें