क्लब की सदस्य रिशू सिंह बसंत क्वीन चुनी गईं।
इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में हुए बसंतोत्सव और वैलेंटाइन डे कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. उमा पितरिया ने की। सभी सदस्य पीले परिधान पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सदस्यों ने नृत्य और गीत पेश किए। अर्चना गुप्ता और शिल्पी गुप्ता ने लघु नाटिका पेश की। क्लब की सदस्य रिशू सिंह को इस मौके पर बसंत क्वीन चुना गया और उन्हें संबंधित ताज पहनाया गया।
कार्यक्रम में शिल्पी गुप्ता, माया सेठ, माधुरी निगम, सरोज गुप्ता, शशि निगम, अर्चना गुप्ता, जगजीत, चरनजीत, विजय लक्ष्मी, और अन्य सहयोगी मौजूद रहीं।