फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तेज धूप से बढ़े सोलर अर्टिकेरिया के मरीज, त्वचा पर पड़ रहे चकत्ते

Sat, 20 Jun 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी और तेज धूप का असर लोगों की त्वचा पर भी दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल के त्वचा रोग विभाग में इन दिनों सोलर अर्टिकेरिया (धूप से एलर्जी) के मरीज बढ़ रहे हैं। इस समस्या से पीड़ित लोगों को धूप के संपर्क में आते ही त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली, जलन और सूजन की शिकायत हो रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपेन्द्र गौतम ने बताया कि सोलर अर्टिकेरिया एक प्रकार की एलर्जिक प्रतिक्रिया है, जो सूर्य की पराबैंगनी (यूवी) किरणों के संपर्क में आने पर होती है। कुछ मरीजों में धूप में निकलने के कुछ ही मिनटों के भीतर त्वचा पर लाल उभरे हुए दाने दिखाई देने लगते हैं। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। ओपीडी में प्रतिदिन दो-तीन मरीज इस तरह के सामने आ रहे हैं।

इससे बचाव के लिए लोगों को दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप में निकलने से बचना चाहिए। बाहर जाते समय पूरी बांह के कपड़े, टोपी या छाता का प्रयोग करें। चेहरे और खुले अंगों पर सनस्क्रीन लगाएं। पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें। धूप में अधिक समय रहने पर त्वचा में खुजली या चकत्ते होने पर चिकित्सकीय सलाह लें। एलर्जी की समस्या होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय विशेषज्ञ से परामर्श करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें