फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार : 26 को निकाली जाएगी लॉटरी... इसके बाद मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शिक्षा के अधिकार के तहत पहले चरण में लक्ष्य से करीब ढाई गुना आवेदन आ चुके हैं। 26 फरवरी को पात्र आवेदनों की लाटरी निकाली जाएगी। इसको लेकर सभी बीईओ को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। योजना में पात्र पाए जाने वाले बच्चों के अभिभावकों को सहमतिपत्रों का वितरण किया जाएगा। इसके बाद स्कूल जाकर अभिभावक अपने बच्चे का निशुल्क प्रवेश करा सकते हैं।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार योजना के पहले चरण की कार्यवाही पूरी हो चुकी है। 25 फरवरी को लाटरी निकाली जानी थी, लेकिन रविवार का अवकाश होने के चलते 26 को लाटरी निकाली जाएगी। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होगी। दूसरे चरण के आवेदन का कार्य एक मार्च से शुरू होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल 30 मार्च तक खुला रहेगा। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि पहले ही चरण में लक्ष्य के सापेक्ष ढाई गुना आवेदन मिले हैं। जिले में 773 स्कूल चिह्नित हैं, जिन में 5747 बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरा चरण- एक से तीस मार्च तक आवेदन
एक अप्रैल से सात अप्रैल तक सत्यापन व लाक करने की प्रक्रिया
आठ अप्रैल को लाटरी प्रक्रिया
आठ अप्रैल के बाद तक प्रवेश प्रक्रिया
-
तीसरा चरण- 15 से आठ मई तक आवेदन
नौ मई से 15 मई तक सत्यापन व लाक करने की प्रक्रिया
16 मई को लाटरी प्रक्रिया
23 मई तक तक प्रवेश प्रक्रिया
-
चौथा चरण- एक जून से बीस जून तक आवेदन
21 जून से 27 जून तक सत्यापन व लाक करने की प्रक्रिया
28 जून को लाटरी प्रक्रिया
सात जुलाई तक तक प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें