फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: दुधवा नेशनल पार्क में रिद्धि गैंडा ने बच्चे को दिया जन्म, देखभाल में जुटे वनकर्मी

Thu, 06 Nov 2025 10:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गैंडा - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क में गैंडा पुनर्वास परियोजना से आजाद कर स्वच्छंद विचरण करने के लिए छोड़ी गई मादा गैंडा रिद्धि ने एक बच्चे को जन्म दिया है। बताया जाता है कि जन्म करीब एक माह पूर्व हो चुका था, लेकिन गश्त व पेट्रोलिंग के दौरान पार्क प्रशासन को इसकी जानकारी बृहस्पतिवार को मिली।
विज्ञापन


दुधवा नेशनल पार्क डिप्टी डायरेक्टर जगदीश आर ने बताया कि गैंडा पुनर्वास परियोजना के तहत चार गैंडों को कॉलर आईडी लगाकर स्वच्छंद विचरण करने के लिए पार्क में छोड़ा गया था। इसी में एक मादा गैंडा के बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी देखभाल करने और उसके साथ रहने की वीडियो व फोटो वायरल हो रहे हैं। इस बारे में दुधवा के डीडी जगदीश आर. ने बताया कि तीन मादा व एक नर गैंडा को पार्क क्षेत्र में स्वच्छंद विचरण करने के लिए छोड़ा गया था।

इसमें विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर अपना नवीन नाम पाने वाली रिद्धि नामक मादा गैंडा भी शामिल थी। उसने एक शिशु को जन्म दिया है, जो पूर्णतया स्वस्थ होकर अपने प्राकृतिक वास स्थल में विचरण कर मस्ती करता दिखाई दे रहा है। बताया कि वन विभाग की टीम उसपर बराबर नजर रखे हुए हैं और गतिविधियों पर भी लगातार निगरानी करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें