फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंडा तबाह कर रहा  फसल, किसान परेशान

Sun, 24 Jul 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  महेवागंज।
विज्ञापन
गैंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बंधे के अंदर बसे आधा दर्जन गांव निशाने पर
दुधवा जंगल से भटक कर फूलबेहड़ इलाके में पहुंचा गैंडा किसानों के लिए मुसीबत पैदा कर रहा है। किसानों की मानें तो गैंडे ने अब तक उनकी कई एकड़ गन्ने की फसल बर्बाद कर दी है। 
विज्ञापन

फूलबेहड़ इलाके में बंधे के अंदर बसे बड़ागांव, बसहा भूड़, मेंहदी आदि गांवों में इन दिनों एक गैंडा किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। वन रेंज शारदानगर के इन गांवों में वैसे ही बाढ़ तबाही मचा रही है। इस पर गैंडे द्वारा फसलों का नुकसान होने से किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। गन्ना, धान और मक्के की फसल गैंडे के निशाने पर है। बीती रात बड़ा गांव के साबिर के खेत में गैंडा देखे जाने से किसान दहशत में हैं। संतोष, शमशाद, ताहिर, गुफरान, रामअवतार और रिजवान आदि ने बताया कि गैंडा करीब तीन माह से इलाके मे घूम रहा है। आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद वन विभाग सुधि नही ले रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें