फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गैंडा पुनर्वास योजना फेज वन और टू में भरा पानी

विज्ञापन
दुधवा के जंगल में भरा बाढ़ का पानी।
विज्ञापन
बांकेगंज। पहाड़ों और मैदानों पर हो रही भारी बारिश से सुहेली, मोहाना और शारदा नदियां उफना गईं हैं। इनका पानी दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल में भर गया है। अचानक आई बाढ़ से साल के 32 पेड़ गिर गए।। उधर, वन्यजीवों के लिए भी खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

पिछले 36 घंटों से पहाड़ों और मैदानों में लगातार हो रही भारी बारिश से शारदा नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ गया है। सुहेली और मोहाना नदी में भी जलस्तर बढ़ा है। इन नदियों का पानी दुधवा टाइगर रिजर्व के बड़े क्षेत्र में फैल गया है। दक्षिण सोनरीपुर, गौरीफंटा, सठियाना, बनकटी, बेलरायां और किशनपुर सेंक्चुरी के जंगलों में पानी भर गया है।
गैंडा पुनर्वास योजना फेज वन और टू में भी पानी भर गया है। इससे वनकर्मियों को गश्त करने में दिक्कत हो रही है। बेशकीमती साल के 32 पेड़ गिर गए हैं। बाढ़ के चलते वन्यजीवों के लिए भोजन का संकट का भी पैदा हो गया है। वन्यजीव अपनी जान बचाने के लिए ऊंचे स्थानों पर जा रहे हैं। बाढ़ का पानी जंगल के अंदर अगर कुछ दिन और रुका तो ग्राउंड फ्लोरा पूरी तरह नष्ट हो सकता है। चारा-पानी का संकट पैदा हो जाएगा। जंगल में बाढ़ के कारण वन्यजीवों के शिकार का भी खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


शारदा, सुहेली और मोहाना नदियों का जलस्तर बढ़ने से टाइगर रिजर्व के जंगल में पानी भर गया है। जलभराव के बावजूद वनकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। - ललित कुमार वर्मा, फील्ड निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें