भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड सेबी ने बांकेगंज ब्लाक क्षेत्र में वित्तीय सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत गांव में चौपाल लगाकर लोगों को अधिक लाभ का झांसा देकर पैसा जमा करने वाली चिटफंड कंपनियों और फर्जी फोन कॉल कर बैंक एटीएम और उसका पिन नंबर मांगने वालों से सावधान रहने का आह्वान किया गया।
इसी क्रम में सेबी के रिसोर्स पर्सन सतपाल और दक्षिण खीरी वन प्रभाग की कोआर्डिनेटर वंदिता सचान ने भरिगवां में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही युवा निवेशकों के लिए वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी।
सेबी ने ब्लाक की ग्राम पंचायत भरिगवां में सोमवार दोपहर एक चौपाल लगाई। इसमें सेबी के रिसोर्स पर्सन सतपाल ने लोगों को सुकन्या समृद्धि, जनधन, पीपीएफ आदि योजनाओं के संबध में विस्तार से बताया। उन्होंने लोगों से कम समय में अधिक लाभ का झांसा देने वाली चिटफंड कंपनियों से सावधानी बरतने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने सेबी की कल्याणकारी योजनाओं और फजीवाडे़ से बचाव के लिए जनहित में जारी किताबों को मुफ्त बांटा। इस मौके पर दक्षिण खीरी वन प्रभाग की कोआर्डिनेटर वंदिता सचान, भरिगवां प्रधान अरविंद यादव, जायका परियोजना अध्यक्ष उमेश चंद्र, विपिन कुमार, अवनीश मिश्र आदि मौजूद रहे। --
फर्जी फोन कॉल की टोल फ्री नंबर 1800227575 सूचना दें
ग्राम भरिगवां में सेबी के रिसोर्स पर्सन सतपाल ने फर्जी कॉल आने पर संबंधित फोन नंबर की जानकारी सेबी के टोल फ्री नंबर 1800227575 पर देने के लिए कहा।