फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रिटायर हो चुके हेड कांस्टेबल का भी कर दिया तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में लंबे समय से तैनात आरक्षी, मुख्य आरक्षी और महिला आरक्षी के तबादले की सूची सोमवार को जारी की गई। सूची में अधिकारियों ने कुछ ऐसे पुलिस कर्मियों के नाम शामिल कर लिए, जो या तो सेवानिवृत्त हो चुके हैं या फिर कई महीनों से थानों से गायब चल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कई आरक्षी, मुख्य आरक्षी और महिला आरक्षी लंबे समय से थाने में तैनात थे। कई बार सोशल मीडिया पर यह मुद्दा उठा, लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब सोशल मीडिया पर वायरल वायरल हुई सूची में कुछ ऐसे आरक्षी मुख्य, आरक्षी के नाम सामने आए हैं, जो सेवा निवृत्त हो चुके हैं। इसमें एक हेड कांस्टेबल शामिल हैं। एक ऐसा आरक्षी है, जो छुट्टी लेकर अपने घर गया था, लेकिन एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी उसने थाने में आमद दर्ज नहीं कराई है।
केस -एक
सोमवार की शाम जारी हुई सूची में एक नाम रामपाल सरोज का भी है जो कि मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। यह मैगलगंज कोतवाली की फत्तेपुर चौकी में ड्यूटी कर थे। इनका एक महीने पहले रिटायरमेंट हो चुका है। इसके बावजूद इनका सूची में है।
विज्ञापन

केस -दो
थाना नीमगांव की सिकंदराबाद चौकी पर तैनात वारिश यादव जो कि कुछ महीने पहले छुट्टी लेकर घर गए थे। लेकिन आज तक वापस नहीं आए हैं। इनका भी नाम तीन साल की समय अवधि पूरी करने वाली सूची में शामिल है। वारिस यादव को थाना तिकुनिया भेजा गया है। सूत्रों की माने तो करीब 1 साल पहले वारिस यादव किसी इमरजेंसी छुट्टी को लेकर घर गए थे लेकिन आज तक वापस थाने में अहमद दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें