डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना के तहत चयनित ग्राम पंचायतों में तालाबों के हुए जीर्णोद्धार की स्थलीय जांच एवं सत्यापन के लिए सीडीओ नितीश कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं। सीडीओ ने ब्लाकवार जिला स्तरीय अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें गठित की हैं, जिसमें तकनीकी जांच के लिए एक-एक सहायक अभियंता भी शामिल किया गया है। यह टीमें तालाब जीर्णोद्धार का सत्यापन कर विस्तृत जांच आख्या 20 जनवरी 2015 तक उपायुक्त श्रम रोजगार को उपलब्ध कराएंगी, जो 22 जनवरी तक रिपोर्ट सीडीओ को सौंपेंगे।
वित्त वर्ष 2012-13 में चयनित समग्र ग्रामों में 26 तालाब और 2013-14 में 36 तालाबों का जीर्णोद्धार कराया गया था। 2014-15 में 34 तालाबों का जीर्णोद्धार होना है, जिसमें 30 पर जीर्णोद्धार होने की रिपोर्ट है। बताते चलें कि 11 और 12 दिसंबर 2014 को भ्रमण पर आए नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव ने तालाब जीर्णोद्धार पर असंतोष जताया था। इसके बाद सीडीओ नितीश कुमार ने मनरेगा के तहत हुए तालाब जीर्णोद्धार पर जांच बैठा दी है। नामित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निरीक्षण के दौरान संबंधित बीडीओ से तालाब का स्टीमेट, एमबी और संबंधित अभिलेख प्राप्त कर सहायक अभियंता के साथ जांच करेंगे।
ब्लाक नामित जांच अधिकारी
बेहजम विवेक वर्मा, पीओ, नेडा
नकहा अनिल गुप्ता, सहायक निदेशक मत्स्य
लखीमपुर नीरज कुमार, अधिशाषी अभियंता
फूलबेेहड़ वीरेंद्र यादव, डीडीओ
धौरहरा धीरेंद्र चौधरी, भूमि संरक्षण अधिकारी
रमियाबेहड़ डॉ. एसपी सिंह, सीवीओ
ईसानगर अवनीश कुमार, एई, लघु सिंचाई
पलिया अमर सिंह, जिला कृषि अधिकारी
निघासन रणजीत सिंह, डीएसडब्ल्यूओ
मोहम्मदी विनय पाल, ईई, जल निगम
मितौली जगदीश चंद्र यादव, डीसीओ
पसगवां शिवकुमार केसरी, डीडी (कृषि)
बांकेगंज कमलेश त्रिपाठी, भूमि संरक्षण अधिकारी
गोला मोहम्मद आसिफ, ईई नलकूप
बिजुआ आरके सिंह, एआर कोआपरेटिव