स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक संघ के होली मिलन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता क
लखीमपुर खीरी। स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक संघ की ओर से सोमवार को महेवागंज स्थित नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज परिसर में होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता का सम्मान किया गया।
विधायक मंजू त्यागी ने कहा कि होली मिलन जैसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार और संस्कृति का विकास भी जरूरी है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक स्वर्ण सिंह कंबोज, नीरज सिंह, रघुवीर सिंह यादव, जसमीत अजमानी, आलोक मिश्रा, सेवक सिंह अजमानी, दीपक पुरी, शरद मिश्रा, डॉ. मीनाक्षी तिवारी, आचार्य संजय मिश्रा मौजूद रहे। संवाद