पलिया बाजार में टांगा गया रेल नहीं तो वोट नहीं का बैनर। स्रोत सोशल मीडिया
पलियाकलां। बड़ी रेल लाइन की मांग को लेकर पलिया के लोगों का गुस्सा अब फूटने लगा है। सोशल मीडिया पर रेल नहीं तो वोट नहीं की बात को मजबूती के साथ उठाते हुए अब दुकानों के बाहर बैनर टांगे जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि रेल लाइन बंद होने से पलिया विकास की राह में काफी पीछे छूट जाएगा।
पहले ही चीनी मिल द्वारा भुगतान न देने से व्यापार पर प्रभाव पड़ा है और अब रेल लाइन बंद हो जाने से व्यापार पूरी तरह से चौपट हो जाएगा और व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे। ऐसे में पलिया के भविष्य को देखते हुए यहां पर बड़ी रेललाइन की मांग उठाने का कार्य पूरी तन्मयता के साथ शुरू कर दिया गया है। साथ ही सभी संगठनों को भी एकजुट करने का कार्य किया जा रहा है।