फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुलिस लाइन में दो साल बाद भी नहीं बन पाए आवासीय भवन

Wed, 27 May 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में बनाए जा रहे पुलिसकर्मियों के लिए आवास। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइन परिसर में पुलिसकर्मियों के लिए बन रही बहुमंजिला फ्लैट परियोजना तय समयसीमा बीतने के बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। 19.5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 12 मंजिला आवासीय भवन का निर्माण कार्य अब भी जारी है।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों की आवासीय समस्या दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग, लखनऊ के निर्माण खंड-एक की ओर से पुलिस लाइन में दो बहुमंजिला इमारतों का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना के तहत कुल 96 फ्लैट तैयार किए जाने हैं। अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक इमारत के हर फ्लोर पर चार-चार क्वार्टर बनाए जा रहे हैं। एक इमारत में 48 और दोनों में कुल 96 आवास होंगे।
निर्माण कार्य पहले फरवरी 2023 तक पूरा होना था। बाद में समयसीमा बढ़ाकर जून 2024 कर दी गई, लेकिन इसके बाद भी भवन तैयार नहीं हो सका। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कुछ काम अभी बाकी है और इसे पूरा होने में और समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में तैनात कई पुलिसकर्मी अब भी किराये के मकानों में रह रहे हैं। ऐसे में परियोजना पूरी होने का इंतजार किया जा रहा है।

कुछ काम बाकी रह गया है। उसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य पूरा होने के बाद हैंडओवर लिया जाएगा।
अमित राय, एएसपी पश्चिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें