फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण सूची देख कई दावेदारों के लटके चेहरे

Mon, 28 Sep 2015 11:38 PM IST
बांकेगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक बांकेगंज की 50 ग्राम पंचायतों के लिए आरक्षण सूची देर रात चस्पा कर दी गई। रविवार सुबह से ही लोग इस आरक्षण सूची की प्रतिक्षा कर रहे थे। देर शाम तक आरक्षण सूची चस्पा न होने से लोग मायूस हुए। देर रात जब लोगों को पता चला कि ब्लाक मुख्यालय पर सूची चस्पा हो गई है तो रात में ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। रात में बिजली न होने के कारण लोगों ने टार्च और मोबाइल सेट की रोशनी में अपनी ग्राम पंचायतों का आरक्षण तलाश किया।
विज्ञापन

रविवार देर रात को ब्लाक मुख्यालय पर आरक्षण सूची चस्पा होने की खबर लगते ही देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ लग गई। आरक्षण सूची देख कई दावेदार तो खुशी से झूम उठे तो वहीं कइयों के चेहरे लटक गए। अपनी ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य सीट घोषित होने पर चुनाव मैदान में ताल ठोकने का गुणा भाग लगाए बैठे प्रत्याशियों के मुताबिक आरक्षण न होने पर सैकड़ों लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। इसको लेकर संभावित उम्मीदवार महीनों से गांवों में मतदाताओं से वोट मांग कर अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे। तो वहीं आरक्षण का लाभ मिलने के बाद चुनाव लड़ने की तैयारियां शुरू करने वाले प्रत्याशी सूची देखते ही खुशी से झूम उठे। गांव का मुखिया बनने का सपना संजोए बैठे संभावित उम्मीदवारों ने आरक्षण सूची देखते ही समर्थकों संग रात में ही चुनाव लड़ने की तैयारियां शुरू कर दी है। आरक्षण सूची जारी होने के बाद संभावित उम्मीदवारों के घरों पर समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

-------------------------
फोटो लाइन- 28 जीएलए- बीकेजी01- बांकेगंज ब्लाक में सूची देखने उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें